बड़ी ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ : अमेरिका के 5 राज्यों में तूफान से तबाही,70से ज्यादा लोगों की मौत

 अमेजन का वेयरहाउस गिरने से 100 से ज्यादा लोग दबे, रेस्क्यू अभियान जारी

अमेरिका के कम से कम 5 राज्यों में शुक्रवार-शनिवार की रात में एक साथ आए कई साइक्लोन आपस में जुड़ जाने के कारण भारी तबाही मच गई है। केंटकी राज्य में ही 70 लोगों के मारे जाने की खबर है और बहुत सारे लोग अब भी मलबे के नीचे दफन हैं।

यहां सबसे ज्यादा तबाही मेफील्ड में हुई है, जिसे सभी साइक्लोन का ग्राउंड जीरो माना जा रहा है। मेफील्ड में एक मोमबत्ती फैक्टरी के गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। इलिनोइस राज्य में अमेजन कंपनी का एक वेयरहाउस ध्वस्त हो गया है, जिसके मलबे में करीब 100 कर्मचारी दब गए हैं। इसके अलावा आर्कन्सास में एक नर्सिंग होम की बिल्डिंग ढहने से 20 लोग दब गए, जिनमें 2 की मौत हो गई।

अमेजन का वेयरहाउस ध्वस्त हो जाने से 100 से ज्यादा कर्मचारी मलबे में दब गए हैं।
अमेजन का वेयरहाउस ध्वस्त हो जाने से 100 से ज्यादा कर्मचारी मलबे में दब गए हैं।

केंटकी के गवर्नर ने कहा- राज्य के इतिहास का सबसे भयानक तूफान
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने इस तूफान को अपने राज्य के इतिहास का सबसे भयानक तूफान बताया है। उन्होंने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है और साथ ही बताया कि रेस्क्यू टीमें इलाके में मौजूद हैं और राहत व बचाव का काम जारी है। उन्होंने कई जगह लोगों के मलबे में दबे होने की पुष्टि की है और आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या राज्य की 10 काउंटियों में 100 के पार पहुंच सकती है। केंटकी में 2 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है।

केंटकी राज्य के ग्रेव्स काउंटी इलाके में तूफान से मची तबाही का नजारा।
केंटकी राज्य के ग्रेव्स काउंटी इलाके में तूफान से मची तबाही का नजारा।

सबसे ज्यादा तबाही मेफील्ड इलाके में, 200 मील प्रति घंटा का था तूफान
मेफील्ड शहर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें भयानक तबाही दिखाई दे रही है। शहर के तकरीबन सभी घर ध्वस्त हो चुके हैं और जगह-जगह लोहे के खंभे आदि मुड़े हुए हैं, जो बेहद भयावह लग रहे हैं। यहां करीब 70 मील/घंटा की गति वाले तूफान से शुरुआत हुई, जो बढ़कर 200 मील/घंटा की गति तक पहुंच गया। तूफान के इस लेवल को बेहद खतरनाक की कैटेगरी में रखा जाता है।

ड्रोन कैमरे से ली गई मेफील्ड शहर की तस्वीर, जिसमें हर तरफ तबाही का मंजर है।
ड्रोन कैमरे से ली गई मेफील्ड शहर की तस्वीर, जिसमें हर तरफ तबाही का मंजर है।
मेफील्ड शहर में तूफान के कारण मची भयानक तबाही का नजदीक से नजारा।
मेफील्ड शहर में तूफान के कारण मची भयानक तबाही का नजदीक से नजारा।

मोमबत्ती कारखाना ध्वस्त, कैदियों की मदद से चलाया जा रहा बचाव अभियान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेफील्ड इलाके में मोमबत्ती के कारखाने को तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है। गवर्नर बेशियर के मुताबिक, तूफान जब फैक्ट्री से टकराया, उस वक्त इसमें करीब 110 लोग काम रहे थे। यहां कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें बचाने के लिए नजदीक ही मौजूद ग्रेव्स काउंटी जेल के कैदियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि कुछ सूत्रों ने यहां 18 शव मिलने की बात कही है, लेकिन गवर्नर ने 10 लोगों के मरने की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कुछ और लोगों की मौत की संभावना भी जताई है।

तूफान के साथ तेज बारिश और रात के अंधेरे के कारण बचाव अभियान चलाने में मुश्किल हुई।
तूफान के साथ तेज बारिश और रात के अंधेरे के कारण बचाव अभियान चलाने में मुश्किल हुई।
cg

नर्सिंग होम में 2 लोगों के मौत की पुष्टि
आर्कन्सास राज्य में एक नर्सिंग होम भी तूफान की चपेट में आया है। इसके असर से नर्सिंग होम में 2 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इसमें करीब 90 बिस्तर हैं। वहीं, अमेजन के गोदाम की छत ढह जाने से कई लोगों के घायल होने की खबर है।

तूफान की वजह से जगह-जगह बिल्डिंग्स को भारी नुकसान पहुंचा है।
तूफान की वजह से जगह-जगह बिल्डिंग्स को भारी नुकसान पहुंचा है।

अमेजन वेयरहाउस में बड़े पैमाने पर लोगों के मरने की संभावना
रिपोर्ट के मुताबिक, इलिनोइस के एडवर्ड्सविले के पास ध्वस्त हो गए अमेजन वेयरहाउस पर कई इमरजेंसी गाड़ियां पहुंची हैं। यहां घायलों की सही संख्या अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन एक आदमी की मौत की पुष्टि न्यूज एजेंसी AP ने की है। इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने फेसबुक पर इसे ‘बड़े पैमाने पर हताहत होने वाली घटना’ बताया है।

मोनेट मोनोर इलाके में 5 घायल, 20 लोग फंसे

तूफान की चपेट में आकर कई रिहायशी बिल्डिंग्स तबाह हुई हैं।
तूफान की चपेट में आकर कई रिहायशी बिल्डिंग्स तबाह हुई हैं।

क्रेगहेड काउंटी के जस्टिस मार्विन डे ने बताया कि उत्तरी आर्कन्सास के मोनेट मोनोर इलाके में बवंडर उठने के बाद 5 अन्य लोग घायल हो गए और 20 लोग फंस गए। जानकारी के मुताबिक ट्रूमैन से रेस्क्यू टीम और जोनेसबोरो से पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग मदद के लिए इलाके में पहुंचे हैं।

मिसौरी में 112 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं
मिसौरी में सेंट चार्ल्स और सेंट लुइस काउंटी के कुछ हिस्सों में 112 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की खबर है। सेंट चार्ल्स काउंटी के तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा ऑगस्टा और मिसौरी में कई मकानों के गिरने की रिपोर्ट है।

तूफानी हवाएं जहां से भी गुजरी, वहां पीछे बस तबाही बची रह गई।
तूफानी हवाएं जहां से भी गुजरी, वहां पीछे बस तबाही बची रह गई।
तूफान को देखते हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया है।
तूफान को देखते हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया है।

राष्ट्रपति बाइडेन ने ट्वीट कर जताई चिंता अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार सुबह ट्वीट कर पांच राज्यों में आए भयानक तूफान पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने अपने एडमिनिस्ट्रेशन को रेस्क्यू अभियान में मदद करने के लिए कहा है।

मेफील्ड में तबाही देखकर मृतकों की संख्या और ज्यादा बढ़ने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
मेफील्ड में तबाही देखकर मृतकों की संख्या और ज्यादा बढ़ने का अंदाजा लगाया जा रहा है।