जापान के टोक्यो से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। टोक्यो के जामा अपार्टमेंट में एक फ्लैट के अंदर से पुलिस ने 9 लाशें बरामद की है।
टोक्यो । जापान के टोक्यो से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। टोक्यो के जामा अपार्टमेंट में एक फ्लैट के अंदर से पुलिस ने 9 लाशें बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने ताकाहिरो शिराइशी को गिरफ्तार किया है। 27 साल के ताकाहिरो शिराइशी से पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है। ताकाहिरो ने पुलिस के सामने कई हैरान करने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि उसे लाशों को छिपाने की भरपूर कोशिश की थी। उसने पहले लाश के टुकड़ें करने की कोशिश की। वह चाहता था कि वह लाश के टुकड़े कर उसे दूर कहीं फेंक आए ताकि पुलिस के हाथ कोई सबूत न लग पाए। पुलिस को बाथरूम से लाश के कुछ टुकड़ें भी मिले हैं। शिराइशी ने पुलिस को बताया कि उन सभी की हत्या उसने ही की है। इसके बाद सबूत मिटाने का प्रयास भी किया।


बता दें कि फ्लैट के दरवाजे पर आइस बॉक्स में लाश के दो कटे हुए सिर रखे थे। जिसे देखकर आस-पास रहने वाले के साथ-साथ पुलिस भी घबरा गई। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने अन्य शव अपार्टमेंट में मौजूद अन्य बड़े बक्सों से बरामद किए। पुलिस के सामने यह हैरान करने वाला मामला तब आया जब वह यहां एक 23 वर्षीय लापता महिला की तलाश कर रही थी।
उस लड़की ने ट्विटर पर ट्वीट किया था कि मैं सुसाइड करने जा रही हूं क्या कोई मेरे साथ मरना पसंद करेगा। पुलिस को ऐसा शक था कि आरोपी और उस महिला के बीच संबंध थे। इस मामले पर पुलिस जांच कर रही थी। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात को छापा गया है कि पुलिस की तरफ से इन दावों को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।