बड़ी ख़बर

लाकडाउन में दूल्हा पहुंचा बारात लेकर लेकिन  सात फेरों से पहले ही दूल्हे को मार दी गोली

मोतिहारी |बिहार में शादी बारात वाले घर में खुशियों की जगह मातम सा पसर गया। लड़की पक्ष वाला का बेटी को खुशी-खुशी विदा करने सपना अधूरा रह गया। मामला मोतिहारी जिले का है। जहां बारात वाले दिन दूल्हा बारातियों के साथ अपनी दुल्हन को लेने के लिए पहुंचा था। सात फेरों की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार दूल्हा बारातियों के साथ जैसे ही लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचा तो उसे किसी ने गोली मार दी। गोली लगने से दूल्हा जमीन पर गिर पड़ा। दूल्हे को गोली लगने की खबर से बारातियों समेत लड़की पक्ष में भी हड़कंप मच गया। दूल्हे को आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

cg

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ढाका थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दूल्हा बारात लेकर छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मुरली गांव के लिए निकला था। बैंड-बाजा की धुन पर बाराती नाचते-गाते जा रहे थे। दूल्हा भी सात फेरों में बंधने को बेताब था। लड़की पक्ष वाले भी बारात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर वह घड़ी भी आ गई। बारात लड़की पक्ष के गांव पहुंच चुकी थी। लड़की पक्ष वालों ने बारातियों का स्वागत किया। बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची ही थी कि किसी ने दूल्हे को गोली मार दी। पहले तो सभी लोगों ने गोली की आवाज को हर्ष फायरिंग होना समझा, लेकिन जब दूल्हा जमीन पर गिर पड़ा तो वहां हड़कंप मच गया।