बड़ी ख़बर

डीआईजी शफी उल हक ने किया 6 थानेदारों का तबादला

डीआईजी ने अपराध पर नियंत्रण कसने के लिए हुआ  तबादला

cg

बिहार – मुंगेर रेंज के डीआईजी शफी उल हक ने लॉ एंड आर्डर दुरुस्त करने के लिए जिले के 6 थानेदारों का तबादला कर दिया है| तबादले की लिस्ट में मालपुर थाना, कासिम बाजार थाना, मुफसिल थाना, महिला थाना और तारापुर अंचल के अधिकारी का नाम शामिल है|
जमालपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को कासिम बाजार का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है| वहीं दूसरी ओर नीरज कुमार का तबादला करते हुए उन्हें मुफ्फसिल थाना की जिम्मेदारी दी गई है| तेजतर्रार महिला पुलिस अधिकारी मंजू कुमारी महिला थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी, पूनम सिन्हा को तारापुर अंचल जबकि विजय कुमार यादवेन्दु को ईस्ट कॉलोनी का थानाध्यक्ष बनाया गया है| डीआईजी शफी उल हक ने अपराध पर नियंत्रण कसने के लिए इन अफसरों का तबादला किया है|