बड़ी ख़बर

प्रत्याशी चयन में आप ने मारी बाजी जारी की प्रत्याशियों की सूची जारी,

प्रत्याशी चयन में आप ने मारी बाजी जारी की प्रत्याशियों की सूची, महिला कमजोर तबके को दी प्राथमिकता।
कॉंग्रेस भाजपा से त्रस्त जनता, बदलाब के लिए देगी आप को मौका : अमित भटनागर

cg

सतना// नगरी निकाय चुनाव में पहली बार भाग ले रही आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुनावी समर में मजबूती से उतरने के संकेत दे दिए है। आज जिला कार्यालय में आप के जिला चुनाव प्रभारी अमित भटनागर ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता कई बार से भाजपा, कांग्रेस को मौका दे रही है लेकिन इन दलों ने जनता को लूटने के अलावा कुछ नही किया जिससे जनता में जबरदस्त आक्रोश है, विकल्पहीनता के कारण जनता की मजबूरी का लाभ ये पार्टी उठाती आयीं है, पर इस बार जनता के सामने आम आदमी पार्टी का मजबूत और ईमानदार विकल्प सामने है, जनता आप के दिल्ली मॉडल से प्रभावित भी है और इस बार नगरीय निकाय में आम आदमी पार्टी को मौका देगी। दूसरे दलों से भी कोई सम्पर्क में है और आप उन्हें भी मौका देगी के सबाल पर अमित भटनागर का कहना था कि आप के आने से कांग्रेस भाजपा में भगदड़ का माहौल है, अन्य दलों के कई नेता पार्टी से सम्पर्क साथ रहे है, आप अन्य दलों के ईमानदार नेताओं को टिकिट देने में कोई संकोच नहीं करेगी। कांग्रेस भाजपा में बड़े बड़े दिग्गज नेता है, पैसे की भरमार है उनके सामने आप कितना टक्कर ले पाएगी, का जबाब देते हुए आप जिला चुनाव प्रभारी अमित भटनागर का कहना था कि अगर हम पिछले 40 वर्षों की बात करें तो, राजनीति अपनी लक्ष्य और दिशा दोनों से भटक गई जिसका परिणाम है कि देश में भ्रष्टाचारी, बेरोजगारी, तानाशाही अपने चरम पर है। लोगों को जाति धर्म के नाम पर उन्हें बाँटकर उन्हें लूटने का खेल चल रहा है, जनता त्रस्त है तो तो माफिया दलालों की चांदी है। राजनीति सत्ता से पैसा और पैसा से सत्ता का खेल हो गई है। ये लड़ाई जनता और नेताओं की लड़ाई है, आम आदमी पार्टी इसमे जनता के साथ है। अमित का कहना था कि आप बाहुबल के सामने जन बल, धन बल के सामने विचार बल और छल बल के सामने सच और नैतिकता की राजनीति खड़ी करेंगे। जिला अध्यक्ष संजय बंका ने कहा कि सतना नगर निगम को भाजपा ने जमकर लुटा है इस लूट में कांग्रेस की भी बराबर की भागीदारी है। संजय बंका ने कहा कि सतना में पानी लाने के लिए 125 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिया गया पर पानी सतना आज भी प्यासा है। संजय ने बताया कि आप भ्र्ष्टाचार साफ, हाउस टैक्स माफ, कॉमर्सियल टैक्स हॉफ के साथ बिजली, पानी, सड़क प्रकाश, शिक्षा स्वास्थ्य और नई बस्ती और सिंधी कैम्प को आबादी घोषित कर सभी को पट्टे वितरण का कार्य प्रथमिकता से किया जाएगा। श्री बंका ने बताया कि जल्द ही पार्टी सतना का नगरीय निकाय हेतु दृष्टि पत्र घोषित करेगी। प्रेस वार्ता में विजय गुप्ता, महेंद्र वर्धन भी शामिल रहे।
सतना नगर निगम से 3 व जैतवारा नगर पंचायत से 3 पार्षद प्रत्याशी घोषित
जिला चुनाव प्रभारी अमित भटनागर व जिला अध्यक्ष संजय बंका ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह की अनुमति से सतना नगर निगम में वार्ड 28 से मीना सतनामी, वार्ड 14 से महेश प्रसाद कुशवाहा वार्ड 4 से मुकेश कुमार वर्मा की घोषणा की गई। वही जैतवारा नगर पंचायत से वार्ड नं 02 से राम अवतार रजक मंगलेश्वर सिंह राज ।