जबलपुर। जबलपुर के नजदीक एक भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नामी संत त्यागी महाराज और उनके शिष्य की मौत हो गयी। ये दुर्घटना धनगंवा के पास घटी जब ओवरटेक कर रहे एक ट्रॉला से संत की स्कॉर्पियो गाड़ी जा भिड़ी। संत और उनके शिष्य की वहीं मौत हो गयी जबकि 4 लोग घायल हो गए। दुर्घटना का कारण कोहरा बताया जा रहा है।

जबलपुर में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड़ के संत त्यागी महाराज सहित दो लोगों की मौत हो गई। ये भयावह एक्सीडेंट जबलपुर के सिहोरा के धनगवां के पास हुआ।

छत्तीसगढ़ से लौट रहे थे संत
संत त्यागी महाराज छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र जा रहे थे। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ. कोहरे की वजह से ड्राइवर को ट्रॉला नहीं दिखा और उनकी स्कार्पियो गाड़ी ट्रॉला से भिड़ गई। हादसे के समय ड्राइवर के बगल की सीट पर संत त्यागी महाराज बैठे थे। ड्राइवर सहित चार लोगों को हादसे में खरोंच तक नहीं आई है।
सिहोरा पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो (एमएच 26 एके 7133) से संत त्यागी महाराज और ड्राइवर सहित सात लोग छत्तीसगढ़ से लौट रहे थे। सुबह 5.30 बजे वे एनएच-30 पर धनगवां के पास पहुंचे थे। उसी दौरान एक वाहन को ओवरटेक करते हुए उनका वाहन ट्रॉला से टकरा गया। सिहोरा टीआई गिरीश धुर्वे के मुताबिक हादसे में महाराष्ट्र के संत त्यागी महाराज (45) और उनके पीछे बैठे बलराम नाम के युवक की मौत हो गई. एक अन्य को चोटें आई हैं। दोनों शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी गयी है।
सुबह था कोहरा
हादसे की वजह कोहरा भी बताया जा रहा है। सुबह काफी कोहरा था. इसकी वजह से ओवरटेक करते समय ट्रॉला नहीं दिखा. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। वाहन में सवार अन्य पांच लोगों में एक को चोट आई है जबकि ड्राइवर सहित बाकी 4 लोग बिलकुल सही सलामत हैं।
मृतक के नाम –
1. वडी पाटिल, पुड़ेगांव महाराष्ट्र
2. संत त्यागी महाराज पुड़ेगांव, महाराष्ट्र