बड़ी ख़बर

14 दिन पहले हुई महिला की हत्या का खुला राज : खलासी ने मारा, हुआ गिरफ्तार

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 14 दिन पहले हुई महिला की हत्या का राज खुला गया है। महिला की हत्या उसके साथ बैठकर शराब पीने वाले ट्रक के खलासी ने की थी। बताया गया है कि महिला ने शराब पीकर खलासी से पैसे मांगे थे। इसके बाद रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी थी। इसी बात से गुस्से में आकर खलासी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

cg

इस मामले में पुलिस को 05 नवंबर को सूचना मिली थी कि शहर के पीजी कॉलेज के पास कोई लाश पड़ी हुई है। आस-पास काफी बदबू फैल गई थी। जिसके चलते आस-पास से गुजरने वाले लोगों को वहां पर लाश होने का पता चला था। युवती की लाश झाड़ियों में साड़ी में बंधी हुई पड़ी थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। जांच करने पुलिस को मौके से आधार कार्ड मिला था। जिसमें महिला की पहचान संतोषी (40) की रूप में हुई थी। महिला का आधार कार्ड दिल्ली के पते का था। इस वजह से पुलिस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही थी।

साड़ी में बंधी लाश मिली थी।
                                                            साड़ी में बंधी लाश मिली थी।

एसपी ने की थी 5 हजार इनाम की घोषणा

पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी, मगर कुछ दिनों तक कुछ पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी का पता बताने वाले पर 5 हजार रुपए इनाम की घोषणा भी की थी। वहीं पुलिस को जांच में पता चला कि संतोष मूल रूप से अंबिकापुर जिले के ही लुंड्रा इलाके के सेमरडीह की निवासी थी, जो लगभग 15 साल पहल गांव छोड़कर दिल्ली कमाने खाने चले गई थी। महिला ने शादी भी की थी। लेकिन उसने अपने पति को छोड़ दिया था।

शराब पीने की आदि थी महिला

पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि महिला 3 साल पहले ही दिल्ली से अंबिकापुर लौट आई थी। महिला डेढ़ महीने से शहर के अंबेडकर चौके के होटल में काम कर रही थी। महिला शराब पीने की आदि थी। जांच में पता चला कि महिला ने 01 नवंबर की रात को एक होटल में खाना खाकर हल्ला कर रही थी। इस पर होटल कर्मचारी ने उसे भगा दिया था। इसके बाद ही उसी रात को महिला की मुलाकात ट्रक के खलासी राहुल उर्फ अविनाश गोड(21) से हुई थी। मुलाकात के बाद ही दोनों ने साथ बैठक शराब पी थी।

300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए

इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए करीब 300 सीसीटीवी फूटेज खंगाले थे। सीसीटीवी में ही महिला राहुल के साथ दिखी थी। जिसके बाद पुलिस ने राहुल को पकड़ा। पूछताछ में ही राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। राहुल ने बताया कि साथ में दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद संतोषी उससे विवाद करने लगी थी। विवाद करते हुए संतोषी ने उससे एक हजार मांगे थे और नहीं देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। इसी बात से गुस्से में आकर 01 नवंबर की रात को ही राहुल ने गला दबाकर संतोषी की हत्या कर दी थी। फिर लाश को पीजी कॉलेज के पास झाड़ियों में छुपा दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले का खुलासा किया है। आरोपी राहुल भी अंबिकापुर के बतौली क्षेत्र का रहने वाला है।