फास्ट फूड खाते हैं तो, जानिए कौन से डिटर्जेंट से बनते हैं ये प्रोडक्ट
अगर आप भी फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं तो आपकी सेहत के लिए यह बहुत जरूरी खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ अक्सर फास्ट फूड सेवन न करने की सलाह देते हैं। पर अब यह सिद्ध हो गया है कि फास्ट फूड वास्तव में खतरनाक हैं। खासकर पिज्जा और बर्गर, जिनमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।

चौंकाने वाले नतीजे स्टडी में आए हैं
एक अध्ययन में कुछ चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। इससे ये पता चलता है कि वास्तव में पिज्जा, बर्गर या कोई अन्य फास्ट फूड हानिकारक क्यों हो सकते हैं। साप्ताहिक जर्नल ऑफ एक्सपोजर साइंस एंड एनवायरनमेंटल एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, कुछ फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर में डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाता है।
अमेरिकी जर्नल में खुलासा
साप्ताहिक जर्नल ऑफ एक्सपोजर साइंस एंड एनवायरनमेंटल एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में कई नामी रेस्तरां चेन द्वारा खाद्य पदार्थों में ‘फाथलेट्स’ (Phthalates) नाम का एक पदार्थ पाया गया जो प्लास्टिक को नरम रखता है। ‘फाथलेट्स’ का उपयोग मुख्य रूप से लचीलेपन, स्थायित्व और दीर्घायु को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक में जोड़े जाने वाले प्लास्टिसाइज़र के रूप में किया जाता है। इनका उपयोग विनाइल फ्लोरिंग, लुब्रिकेटिंग ऑयल, साबुन, हेयर स्प्रे, लॉन्ड्री डिटर्जेंट आदि सहित कई उत्पादों में किया जाता है।

अमेरिका की जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी, साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (सैन एंटोनियो, टेक्सास), बोस्टन यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कुछ नामी आउटलेट्स से लिए गए बर्गर, फ्राइज़, चिकन नगेट्स, चिकन बुरिटोस और चीज़ पिज्जा के 64 नमूनों की जांच की।
80% से अधिक भोजन में DnBP पाया गया
रिपोर्ट के अनुसार, 80% से अधिक भोजन में DnBP नामक एक फ़ेथलेट पाया गया और 70% में फ़ेथलेट DEHT था। DEHT एक प्लास्टिसाइज़र है जिसे कर्मचारियों और भोजन दोनों में अधिक जहरीले रसायनों को बदलने के लिए पेश किया गया। इसका उपयोग बोतल के ढक्कन, कन्वेयर बेल्ट, फर्श सामग्री और कपड़ों में किया जाता है।
बच्चों पर गहरा प्रभाव डालता है केमिकल
अध्ययन में यह पाया गया है कि ये केमिकल बच्चों पर काफी गहरा प्रभाव डालते हैं। बच्चों के सीखने, ध्यान और व्यवहार संबंधी समस्याओं में इजाफे के लिए ये जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके साथ ही यह गर्भवती महिलाओं को भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि अध्ययन अभी सीमित हैं और ये खाद्य पदार्थ केवल एक शहर से आए हैं। दूसरी ओर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कहा है कि वह अध्ययन की समीक्षा करेगा।
भारत में ढेर सारी कंपनियों के रेस्टोरेंट
भारत में पिज्जा-बर्गर के लिए मैकडॉनल्ड्स, बर्गर किंग, डोमिनोज या पिज्जा हट (McDonald’s, Burger King, Domino’s, Pizza Hut) रेस्टोरेंट चलाते हैं। इन आउटलेट्स पर मिलने वाले जंक फूड में डिटर्जेंट में इस्तेमाल होने वाला केमिकल मिलाया जाता है। मांस युक्त भोजन जैसे बरिटोस और चीजबर्गर में रसायनों की मात्रा अधिक थी, जबकि चीज़ पिज्जा में ये निम्नतम स्तर पर थे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि वह अध्ययन की समीक्षा करेगा।