भोपाल में हनीट्रैप की नई कहानी सामने आई है| 20 साल की एक लड़की ने शादीशुदा शख्स को फेसबुक पर फंसाया, मिलने घर बुलाया उसके बाद खुद ही जोर जबरदस्ती शुरू कर दी| पुलिस ने लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है|
भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हनीट्रैप का नया मामला सामने आया है| यहां एक कपल ने शादीशुदा शख्स को बड़े शातिराना तरीके से फंसाया और 20 लाख रुपये मांगे| लड़की ने प्लानिंग के साथ 20 दिन पहले सोशल मीडिया पर लड़के से दोस्ती की, फिर उसे कमरे पर बुलाकर कपड़े उतरवाए| इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने लगी| कमरे में पहले से मौजूद लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसका वीडियो बना लिया| मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उसने भी उसी चालाकी से दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. मामला निशातपुरा का है|


जानकारी के मुताबिक, अहमदपुर के 24 साल के किसान राजकुमार मीणा की गिनती संपन्न किसानों में होती है| उसकी दोस्ती 22 साल की पूजा उर्फ दिव्या बेड़िया से फेसबुक के जरिए हुई| दोनों के बीच पहले सोशल मीडिया पर बातें होने लगीं, फिर एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए| राजकुमार ने पुलिस को बताया कि पूजा ने 11 अक्टूबर को उसे निशातपुरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिलने के लिए बुलाया| लड़की उसे अपने कमरे में ले गई और फिजिकल रिलेशन बनाने का कहने लगी. लड़के ने इससे इनकार कर दिया|