बड़ी ख़बर

बुर्का पहन लड़के के साथ स्कूटी पर घूम रही थी लड़की,लोगों ने जबरन उतरवाया :2 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़की का बुर्का जबरदस्ती उतरवाया गया।घटना शनिवार को इस्लाम नगर में घटी।यहां एक्टिवा से दोस्त के साथ जा रही एक लड़की को कुछ लोगों ने रोक लिया और बुर्का उतारने को कहा।इस बीच लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

भोपालमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को कुछ लोगों ने एक लड़की का बुर्का जबरदस्ती उतरवा लिया. लड़की एक लड़के के साथ टूव्हीलर पर कहीं जा रही थी।लड़कों ने लड़की से कहा कि वह उनकी कौम को बदनाम कर रही है।घटना के बाद लड़की और उसका साथी चले गए।उन्होंने इस घटना की शिकायत किसी से नहीं की। किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया। वीडियो देखकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

cg

ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि बुर्का उतरवाने की घटना इस्लाम नगर की है।एक लड़का लड़की के साथ एक्टिवा गाड़ी से शनिवार दोपहर यहां पहुंचा।मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने देखा कि लड़की बुर्का पहने हुए है, जबकि गाड़ी पर फूलमाला लटकी हुई।ये देख उन्होंने दोनों को रोक लिया।इधर, भीड़ में से कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।लोगों ने लड़की से बुर्का उतारने की जिद की।इस दौरान लड़का और लड़की लोगों से उन्हें छोड़ने की अपील करते रहे।लेकिन भीड़ ने उन्हें नहीं छोड़ा. बाद में लड़के के कहने पर लड़की ने बुर्का उतार दिया।बुर्के को लोगों ने अपने पास रख लिया।पुलिस ने ये वीडियो देखकर शोएब और अब्दुल माजिद को गिरफ्तार कर लिया।