भिलाई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्रांतर्गत चौक-चौराहे में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओं की सफाई कराई जा रही है।नेहरू नगर चौक, वार्ड क्रमांक 23 पावर हाउस सर्कुलर मार्केट, वार्ड 27 हाउसिंग बोर्ड, वार्ड 19 जवाहर चौक, वार्ड 14, वार्ड 24 शारदापारा काॅलोनी, पावर हाउस चौक, वार्ड 22 जलेबी चौक, वार्ड 24 शारदा पारा मिलन चौक, वार्ड 21 भगत सिंह चौक, वार्ड क्रमांक 3 नेहरू नगर चौक, प्रियदर्शनी परिसर स्थित चौक सहित निगम क्षेत्र के अन्य स्थानों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कराई गई है।


भिलाई निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि निगम आयुक्त के निर्देशानुसार भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं की सफाई कराई जा रही है। निगम का अमला गुरुवार, शुक्रवार एवं आज सुबह से निगम परिसर की साफ-सफाई करने में जुटे रहे, परिसर की साफ-सफाई विगत कई दिनों से की जा रही है। कोरोना काल को मद्देनजर रखते हुए मास्क की अनिवार्यता का पालन करते हुए अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्य कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
निगम मुख्यालय भवन को रंगीन झालरों से सजाया गया है।15 अगस्त को सुबह 8:00 बजे ध्वजहारोहण किया जाएगा। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव हेतु शासन के निर्देशों के पालन करते हुए अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं निगम के जोन कार्यालय में प्रातः 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कोरोना कॉल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 कर्मचारियों का इस दौरान निगम मुख्यालय में सम्मान किया जाएगा।