बड़ी ख़बर

MBBS डॉक्टर को भोपाल में MD में सीट दिलाने के नाम पर करीब 23 लाख रुपए लिए

मेडिकल सीट के नाम पर धोखाधड़ी:आरोपी कॉलेज के कर्मचारी बताए जा रहे

भोपाल |पंजाब के एक डॉक्टर से भोपाल में MD सीट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। उन्हें कोलार के एडवांस मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने के नाम पर करीब 23 लाख रुपए ले लिए गए। आरोपी कॉलेज के ही कर्मचारी बताए जाते हैं। आरोपियों ने कालेज परिसर में ही डॉक्टरों से मुलाकात की थी।

कोलार पुलिस के अनुसार 25 साल के शुभम सहगल पुत्र राजीव सहगल पंजाब के रहने वाले हैं। वे MBBS कर चुके हैं। वे MD करना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने प्रवेश परीक्षा भी पास कर ली है। इसी आधार पर उन्हें भोपाल के एडवांस मेडिकल से फोन गया।

cg

उन्होंने कहा कि वे कॉलेज से बोल रहे हैं। वे उनका एडमिशन MD में करवा देंगे। बातचीत होने के बाद वे पंजाब से भोपाल आए गए। आरोपियों ने उन्हें 2 फरवरी को कॉलेज मिलने बुलाया। कॉलेज पहुंचने पर उनकी मुलाकात रोहित भदौरिया, विश्वजीत, अभिषेक और राज रंजन नाम के लोगों से हुआ।

उन्होंने बताया कि वे कॉलेज के कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि उनका एडमिशन कॉलेज में हो जाएगा, लेकिन उन्हें 22.46 लाख रुपए देना होंगे। आरोपियों के कॉलेज के कर्मचारी होने के कारण उन्हें कोई संदेह नहीं हुआ। उन्होंने उन्हें उनके बताए 22.46 लाख रुपए दे दिए।

पैसे देने के बाद वे वापस लौट गए, लेकिन अब तक न तो उनका एडमिशन हुआ और न ही आरोपियों ने उनके रुपए वापस लौटाए। कई बार बोलने पर भी आरोपियों ने रुपए नहीं लौटाए। इसी कारण शुक्रवार रात करीब 10 बजे कोलार पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस जल्द ही कॉलेज जाकर भी पूछताछ करेगी।