अलीगढ |पिछले कई दिनों से नगर निगम की स्वर्ण जयंती रोड निकट रॉयल कावेरी चौराहे पर गाटा संख्या 331 पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कच्ची पक्की बाउंड्री वॉल का निर्माण किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, शिकायतों पर कार्रवाई के क्रम में कई बार नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने मौके पर जाकर ऐसा कृत्य करने वाले लोगों को सचेत किया परंतु बार-बार चेतावनी के बावजूद ना मानने पर नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता व पुलिस बल के नेतृत्व वाली टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम किशनपुर के गाटा संख्या 331 स्थित स्वर्ण जयंती रोड रॉयल कावेरी चौराहे पर नगर निगम की 1610 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया और मौके पर अवैध अतिक्रमण कर्ताओं को कड़ी चेतावनी सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह ने बताया राजस्व अभिलेखों के अनुसार ग्राम किशनपुर के गाटा संख्या 331 स्थित स्वर्ण जयंती रोड रॉयल कावेरी चौराहे पर नगर निगम की 1610 वर्ग मीटर उसर भूमि है उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कच्ची पक्का निर्माण कराए जाने की सूचना मिल रही थी जिसको कई बार रोकने का प्रयास किया गया परंतु ना मानने पर आज बल पूर्वक कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त कराया गया और नगर निगम संपत्ति का विवरण बोर्ड लगा दिया गया है |


नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने संपत्ति विभाग की टीम की पीठ थपथपाते हुए कहा नगर निगम अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से सक्षम है।