(दबंग प्रहरी समाचार) जशपुर। CM विष्णुदेव साय वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शामिल हुए। जिसे लेकर सीएम ने कहा, आज जशपुर के सलियाटोली में प्रखर राष्ट्रभक्त, सनातन गौरव, स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की जन्म जयंती पर आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सम्मिलित हुआ। मरीजों से आत्मीय संवाद कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हाल ही में प्रस्तुत हुए बजट में कुनकुरी में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी गई है, जिससे लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। हमारे बेटे-बेटियों को चिकित्सा शिक्षा हेतु दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक गोमती साय , रायमुनी भगत , पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव , शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव , कृष्णा राय , सुनील गुप्ता , जिलाध्यक्ष भरत सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

