मैहर(दबंग प्रहरी समाचार)। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। दुल्हन के भाई ने दूल्हे के दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सगे भाई हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


यह घटना अमरपाटन थाना क्षेत्र के गोरा गांव की है। एसडीओपी शिवकुमार सिंह ने बताया कि इटमा खजुरी गांव निवासी सुखेंद्र कोरी की बारात गोरा गांव आई थी। जहां शादी की रस्में चल रही थी। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर सुखेंद्र के दोस्त रावेंद्र पटेल और गोरेलाल पटेल के विवाद हो गया। तभी दुल्हन का भाई नीरज बुनकर पहुंचा। उसने दोनों भाईयों से हाथ मिलाया और नाचने लगा। इस दौरान अचानक उसने दाेनों भाईयों के पेट में चाकू घोंप दिया।