बड़ी ख़बर

उज्जैन के महाकाल मंदिर हादसा: मुख्य पुजारी समय 13 लोग घायल

प्रातः कालीन भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ने से हुआ हादसा

उज्जैन (दबंग प्रहरी समाचार)। आज 25 मार्च को सुबह लगभग 5:30 बजे उज्जैन में महाकाल जी की भस्म आरती के दौरान गुलाल से भोले बाबा का अभिषेक करने के दौरान भीषण घटना हुई जिसमें अचानक आग लग गई और वहां पूजा करने वाले मुख्य पुजारी सहित 13 अन्य पुजारी घायल हो गए। घायलों को तत्काल उज्जैन के जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां से 9 लोगों को गंभीर दशा देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश के सीएम मोहन ने चिंता जताते हुए वहां के कलेक्टर को इसकी जांच करने के निर्देश दिए ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है।

cg

घटना के बाद मंदिर में दर्शन सुचारू रूप से चालू है। घायलों में महाकाल मंदिर में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा और चिंतामन गेहलोत आदि शामिल हैं।

हादसे की जांच के आदेश

घटना में घायल 9 लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। जिलाधिकारी नीरज सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए एक कमेटी बनाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर किन पदार्थों की वजह से ये आग भड़की है, इसकी जांच की जाएगी। कुछ लोग आग का कारण गुलाल भी बता रहे हैं। लोगों को कहना है कि हो सकता है गुलाल में कोई केमिकल हो जिसके कारण आग लग गई।