हथियारबंद बदमाश हवाई फायरिंग कर हुए फरार
नालंदा |बिहार के नालंदा जिले में सरमेरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार रात पूर्व के रंजिश को लेकर घर लौट रहे किसान को बदमाशों गोली मार मौत के घाट उतार दिया। मृतक किसान की पहचान मोहन सिंह के रूप में हुई है। हत्या कर शव को कुंए में फेंकने के बाद हथियारबंद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।


मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा मछली पालन का काम करता था। शुक्रवार की देर रात तालाब पर से वह घर लौट रहा था, इसी बीच पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी। फायरिंग की आवाज सुन परिजन और ग्रमीण मौके पर पहुंचे तब तक सभी बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।