बड़ी ख़बर

प्रशासन मनमानी पर उतारु, प्रभावित जल सत्यग्रह को मजबूर।

 

प्रशासन मनमानी पर उतारु, प्रभावित जल सत्यग्रह को मजबूर।

cg

केन बेतवा प्रभावितों की महापंचायत ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय।

लोगों की जल सत्याग्रह हेतु मजबूरी, बीमार कानून व्यवस्था का घोतक : अमित भटनागर

बिजावर, छतरपुर// केन बेतवा लिंक परियोजना में प्रशासन की मनमानी के खिलाफ, 15 गांवों के प्रभवितों ने सुकवाहा गांव में महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में प्रभावित क्षेत्र के प्रतिनिधी और हजारों प्रभावित शामिल हुए और अपनी-अपनी समस्याएं साझा की। महापंचायत में प्रशासन की मनमानी के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए मनमानी पर रोक लगाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, इसके बाद एक महा रैली निकालकर सांकेतिक जल सत्याग्रह किया गया। महारैली व जल सत्याग्रह के दौरान आक्रोशित प्रभवितों ने, जिला प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी, धारा 11 निरस्त करो हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते, पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से आदि नारों के साथ प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर का कहना था कि पीड़ितों द्वारा कई ज्ञापन और प्रदर्शन के बाद पदयात्रा निकालनी पड़ी। आज इतनी ठंड में जल सत्याग्रह को मजबूर होना पड़ रहा है इस तरह की स्थिति आजाद देश और हमारे लोकतंत्र के लिए घातक है यह स्थिति बता रही है कि जिले की कानून व्यवस्था बुरी तरह से बीमार हो चुकी है। तिरंगा पदयात्रा के संयोजक जमुना ओमरे का कहना था कि उन्हें नहीं पता था कि प्रशासन इतना निष्ठुर है। प्रभावितों का कहना था कि प्रशासन अपनी मनमानी से बाज आये, नियम कानून के हिसाब से काम करें, उन्हें ज्यादा मजबूर न किया जाए नाही तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
महापंचायत के निर्णय
1.कई ज्ञापन के बाद भी प्रशासन अपनी मनमानी पर उतारू है इसलिए प्रशासन द्वारा आयोजित किसी भी बैठक या मीटिंग का पूर्ण असहयोग किया जाए। 2. धारा 11 निरस्त की जाय। 3. प्रभावित प्रशासन की मनमानी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने हेतु कानून विशेषज्ञ से राय लेगें। 4. गांव गांव में केन बेतवा संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा।
ये रहे शामिल
पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सुकवाहा सरपंच रहीस रानी भगवान सिंह, खरयानी सरपंच रतिराम अहिरवार, पल्कोहॉ सरपंच साबित्री-जग्गनाथ यादव, सुकवाहा जनपद सदस्य समीक्षा-पुष्पेंद्र सिंह, किशनगढ़ वार्ड से जनपद सदस्य भगवानदास गौड़, कुपी सरपंच हल्कीबाई हल्काई राजा, राईपूरा सरपंच डब्लू प्याशी, कदवारा सरपंच हद्दु लोधी, बार्ड नंबर 09 पार्षद दिव्या अहिरवार, पूर्ब सरपंच पल्कोहॉ जमुना ओमरे, कुपिया के पूर्व सरपंच बहादुर आदिवासी, सचिन चौबे, बीरेंद्र मिश्रा, गौरीशंकर यादव, कनछेदी आदिवासी, दसरथ रैकवार, पुष्पेंद्र दुबे, लल्लू आदिवासी, गोलू राजा परमार, देवीदीन कुशवाहा, रामप्रसाद पटेल, योगेंद्र पाटिल, महेश विष्वकर्मा, अरविंद वर्मा, भगतराम तीव्र, नरेंद सिंह, रोहित अहिरवार, बृन्दावन पाल, देवेन्द अहिरवार, करन सिंह, अंकित राजपूत, कल्लू राजगौड़, मानक रैकवार, नोनेलाल आदिवासी, राहुल मिश्रा, संतोष मिश्रा, देवेन्द आदिवासी सहित हजारों प्रभावित सहभागी रहे