- कचरा प्रबंधन में निगम को देश में मिला पहला स्थान,महापौर एवं आयुक्त ने कहा रंग लाई कर्मचारियों की मेहनत:
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में दुर्ग को मिला सीआईआई 3 आर अवार्ड्स,30 नवंबर को जायेगे दिल्ली
दुर्ग। नगर निगम दुर्ग एक बार फिर देश में अपनी उपलब्धि को लेकर के चर्चा में है दुर्ग नगर निगम को कचरा प्रबंधन में एक बार फिर कामयाबी मिली है इस बार सीआईआई थ्रीआर अवार्ड 2022 से दुर्ग नगर निगम को नवाजा गया है. 30 नवबंर को सीआईआई 3 आर अवार्ड लेने जायेगे दिल्ली।बता दें कि मेयर धीरज बाकलीवाल एवं निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकार ने कचरा प्रबंधन को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए कई टिप्स दिए थे जिनकी बदौलत दुर्ग निगम को एक बार फिर पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा है कि आने वाले सालों में नगर निगम एक बार फिर बेहतर मेहनत करते हुए रैंकिंग में प्रथम स्थान पर होगा।मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग कचरा प्रबंधन में हर बार की तरह एक बार फिर कामयाबी के शिखर पर पहुंचा है। जिसके परिणाम स्वरूप कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए दुर्ग निगम को सी.आई.आई. 3 आर अवार्ड 2022 से नवाजा गया है और पूरे देश में दुर्ग नगर निगम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह अवार्ड दुर्ग नगर पालिक निगम को दिया गया। विदित हो कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए छ.ग. सहित पूरे भारत के नगर निगम, नगर पालिकायो नगर पंचायतो ने हिस्सा लिया था । जिसमें नगर निगम दुर्ग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
-किस क्षेत्र में मिला-
दुर्ग निगम को यह पुरस्कार शहर में उत्पादित कचरें के बेहतर प्रबंधन, पुनर्चक्रण व निष्पादन के क्षेत्र में मिला। उल्लेखनीय है कि नगर निगम 3 आर (रिड्यूज, रिसाइकल व रियूज) के सिद्धांत के तहत सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में बेहतर कार्य कर रहा है घरों से ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण के माध्यम से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाता है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन 100% प्रतिशत कचरा सूखा एवं गीला कचरा का अलग अलग कर सुखा कचरा का विक्रय एवं गीला कचरा का खाद बनाना सभी वार्डों में ब्यूटीफिकेशन पॉइंट,सभी वार्डों में नाली एवं रोडो की सफाई व्यवसायिक परिसर मे रात्रिकालीन सफाई,स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें काम देना,विंडो गाड़ी का इनोवेशन कर सूखे कचरे से प्रोडक्ट बनाकर विक्रय, स्लम एरिया में विशेष सफाई अभियान।गीले कचरे व गोबर का उपयोग कर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट व सोनहा खाद निर्माण का कार्य किया जाता है व सूखा कचरा को मणि कंचन केन्द्र में अलग-अलग एकत्रित किया जाता है जिसमें गत्ता, पुटटा, पेपर, बाटल, प्लास्टिक इत्यादि होता है, इसे बेचकर मणि कंचन केन्द्र में कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीया अन्य आय अर्जित कर आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर है।
-क्या है सीआईआई-
सीआईआई यानी कॉन्फेडरेशन ऑॅफ इण्डियन इंडस्ट्रीज (भारतीय उद्योग परिसंघ) की स्थापना 1895 में हुई यह भारत की एक गैर सरकारी, गैर लाभ, उद्योग नेतृत्व प्रबंधित संघटन है, यह भारत की औद्योगिक विकास प्रक्रिया में एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आम जनता की सहयोग के बदौलत दुर्ग निगम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में प्रथम स्थान अवार्ड प्राप्त करने में सफल हुआ है। निगम कर्मियों व अन्य लोगों की भी इसमें बढ़ी भागीदारी रही है
कचरा प्रबंधन में दुर्ग नगर निगम को देश में मिला पहला स्थान, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने कहा रंग लाई कर्मचारियों की मेहनत।स्वच्छता सर्वेक्षण नई दिल्ली द्वारा 30 नवंबर 2022 को मिलेगा दुर्ग निगम को सुबह 8.30 बजे से 9.00 बजे के बीच क्रिस्टल बॉलरूम, होटल ललित, नई दिल्ली में अवॉर्ड।

