सीहोर [म.प्र. दबंग प्रहरी]। सीहोर में मायके में रह रही पत्नी को पति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी पति भाग निकला। गंभीर रूप से झुलसी महिला को भोपाल रेफर किया गया है। महिला का ससुराल उज्जैन में है। पति उसे लेने आया था। साथ नहीं चलने पर पति ने जलाकर उसकी हत्या की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


घटना शुक्रवार देर शाम सीहोर के कस्बा चौकी इलाके की है। इसका CCTV VIDEO सामने आया है। सीहोर की 25 साल की दीक्षा की शादी 2016 में उज्जैन के राजेश मालवीय के साथ हुई थी। बच्चे नहीं हैं। दोनों के बीच अनबन होने लगी। इसके बाद दीक्षा मायके आकर रहने लगी। परिजन की मानें तो आरोपी पति आए दिन यहां आकर धमकाता था। दीक्षा के साथ मारपीट करता था। 15 दिन पहले भी उसने सीहोर आकर पत्नी की पिटाई की थी। दीक्षा के सिर में चोट आई थी। जिस पर उसने थाना कोतवाली में केस भी दर्ज कराया था।