बड़ी ख़बर

महापौर द्वारा वार्ड क्रमांक-15 में निर्माण कार्यों का किया गया भूमिपूजन

 

महापौर द्वारा वार्ड क्रमांक-15 में निर्माण कार्यों का किया गया भूमिपूजन

cg

 

रीवा। मा. महापौर श्री अजय मिश्रा (बाबा) जी द्वारा नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र.15 स्टेट बैंक कालोनी में जल निकासी की समस्या के निराकरण हेतु मा. महापौर द्वारा आर.सी.सी. नाली का भूमि पूजन कालोनी के समस्त रहवासियों की उपस्थिति में किया गया। उक्त नाली की अनुमानित लागत रू. 5.65 लाख तथा लम्बाई लगभग 100 मी. है, जिसे निर्माणाधीन मुख्य मार्ग में बन रहे नाले में मिला दिया जायेगा। साथ ही वार्ड क्र.15 साधूश्री गार्डेन एवं शिवमंगलम गार्डन के बीच में श्रीमती ममता शर्मा के घर से मुख्यमार्ग तक आर.सी.सी. नाली जिसकी लम्बाई 170.00 मीटर तथा चौड़ाई 4.00 मीटर है, जो कि मुख्य मार्ग में निर्मित नाले में जोड़ दी जायेगी साथ ही जल भराव से मुक्ति मिल सकेगी एवं डब्ल्यू.बी.एम. रोड निर्माण लागत रू.12.51 लाख जिसके निर्माण से वार्डवासियों को सुगम मार्ग उपलब्ध हो जायेगा, का भूमिपूजन मा. महापौर द्वारा वार्डवासियों की उपस्थिति में किया गया भूमिपूजन में मा. महापौर के साथ एम.आई.सी. सदस्य श्री धनेन्द्र सिंह बघेल, श्री स्वतंत्र शर्मा, श्रीमती नीतू अशोक पटेल, सहायक यंत्री श्री बी.एस. बुन्देला, उपयंत्री श्री शुभम तिवारी, समयपाल श्री केशव पटेल एवं अधिकारी एवं कर्मचारी वार्ड के गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।