प्रकाशनार्थ 10/08/ 2022

बिजावर नप निर्वाचन के दौरान हुआ हंगामा, एस.डी.एम. पर लगे सत्ता दल से दलाली के आरोप। आप पार्षदों ने किया चुनाव का वहिष्कार,एस.डी.एम. कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

लोकतंत्र की हत्या में भाजपा कांग्रेस की मिलीभगत : अमित भटनागर
बिजवार, छतरपुर, 10 अगस्त// बिजवार नगर परिषद निर्वाचन के दौरान भाजपा पार्षदों द्वारा समय के बाद भी अंदर जाने की अनुमति को लेकर बिजावर नगर परिषद में हंगामा मच गया, आप नेता अमित भटनागर की अगुवाई में आप के दोनों नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड नंबर 01 से रामपाल शर्मा व वार्ड नंबर 09 से कुमारी दिव्या अहिरवार ने चुनाव का बहिष्कार किया। घटना की सूचना लगने पर आप कार्यकर्ता निर्वाचन स्थल नगर परिषद कार्यालय पर इकठ्ठा होने लगे। आप कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में बिजवार नगर परिषद निर्वाचन के पीठासीन अधिकारी एस.डी.एम. बिजावर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। आप कार्यकर्ताओं ने एस.डी.एम. बिजावर होश में आओ सत्ता दल की दलाली बंद करो, लोकतंत्र की हत्या नहीं सहेंगे, आदि एस.डी.एम. विरोधी जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन को देखकर प्रशासन व एसडीएम के हाथ पैर फूल गए। प्रदर्शन देखकर एस.डी.एम. की कार्यालय में जाने की हिम्मत नहीं हुई वह गेट पर आने के बाद तेजी से लौटकर कहीं और रवाना हो गए। एस.डी.एम. कार्यालय में पहले से मौजूद कई लोगों ने एस.डी.एम. पर भ्रष्टाचारी का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में शामिल हो नारेबाजी की।
गौरतलब है कि जिले की 10 नगर परिषद में आज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन होना था। बिजावर नगर परिषद में पार्षदों के उपस्थित होने का समय दोपहर 12:00 से 12:15 रखा गया था, जिसका नोटिस भी चस्पा किया गया था, पर जब भाजपा के पार्षद 12:30 के बाद उपस्थित हुए तो आप नेता अमित भटनागर ने बिजावर थाना प्रभारी से इस पर आपत्ति दर्ज की, थाना प्रभारी ने अमित भटनागर को पीठासीन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करने हेतु भेज दिया। आप नेता अमित भटनागर द्वारा पीठासीन अधिकारी बिजावर एस.डी.एम. से आपत्ति दर्ज की तो वो उल्टा भड़क गए और अभद्रता पर उतारू हो गए वहां आप नेता अमित भटनागर ने उनको निर्वाचन नियम के पालन की नाशीहत दी व आप नेता अमित भटनागर व एस.डी.एम. राहुल सिलाड़िया के बीच तीखी झड़प हो गई। आप नेता अमित भटनागर का कहना है कि पूरे चुनाव के दौरान लगातार देख रहे हैं कि एस.डी.एम. महोदय पूरी तरह से सत्ता दल के एक पॉलिटिकल एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं, उनकी कई शिकायतों के प्रमाण भी उनके पास हैं, जिसे वह निर्वाचन आयोग व कोर्ट के समक्ष रखेंगे।
आप नेता अमित भटनागर ने कहा कि जब भी सत्ता दल तानाशाही करता है कांग्रेस कभी उसका विरोध नही करती उल्टा वो उनका साथ देते है, इस चुनाव में भी बिजावर नगर परिषद में कांग्रेस का एक पार्षद जीता था जिसके अध्यक्ष पद हेतु नामांकन की घोषणा कांग्रेस नेताओं द्वारा की थी फिर वो पार्षद कहाँ गायब हो गया कांग्रेस को जबाब देना चाहिए। अमित ने कहा कि कांग्रेस भाजपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे है, अगर आम आदमी पार्टी ये नारा लगाती है कि “कांग्रेस भाजपा भाई भाई, देश बेच कर खाई मिलाई तो भाजपा के साथ कांग्रेस को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।