*लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज सेमरिया चौक जिला सतना में भाजपा के तत्वावधान में आयोजित विशाल धरना कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ


अधीर रंजन चौधरी का राष्ट्रपति महोदया पर दिया गया बयान अत्यंत शर्मनाक है। यह राष्ट्रपति महोदया का नहीं बल्कि महिलाओं का, जनजाति समाज का अपमान है। सोनिया गांधी को देश कि महिलाओं से, जनजातीय समाज के लोगो से माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल जी, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता जी,जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी जी, सांसद गणेश सिंह जी सहित भाजपा परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे।