बड़ी ख़बर

भक्त वाहन चालक हो रहे है परेशान।

प्राचीनतम गोलामठ शिव मंदिर मैहर के पास सडक में ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण कर नही उठाई गई मिट्टी मचा हुआ है कीचड़ श्रदालु भक्त वाहन चालक हो रहे है परेशान।
प्राचीनतम गोलामठ शिव मंदिर मैहर में ठेकेदार द्वारा नाली बनाकर मिट्टी को खुला छोड़ देने से मचा हुआ है कीचड़ भगवान भोले नाथ के भक्त महिलाएं पुरुष हो रहे है परेशान खुली हुई है नालियां कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना नगरपालिका मैहर सो रही है। ज्ञात हो सावन का महीना चल रहा है यह भोलेनाथ की भक्ति का महीना है आज सावन सोमवार भी है।हजारों की सँख्या में भक्त गण प्रातः काल से ही दर्शन के लिए आतुर रहते है। ऐसी भीड़ में महिलाएं कन्याएं बहुत ही परेशानियों का सामना कर रहे है।आखिर क़्यों? नगरपालिका के चुनाव हो चुके है पार्षद भी बन गए है चेयरमैन भी बनने वाले है अब उन्हें श्रद्धालु भक्त मतदाता, भगवान से कोई मतलब नही। एक कहावत चरितार्थ होती है अपना काम बनता भाड़ में जाये जनता। अब देखना होगा कि भगवान भोले नाथ का मार्ग कैसे ठीक होगा यदि नही ठीक होगा तो विजयी उम्मीदवारों के मार्ग में बाधा आ सकती हैं। इसलिए मार्ग को अविलम्ब सही कर दे। नगरपालिका निश्चित ही इस ओर ध्यान देगी।*
*✍️ रवींद्र सिंह( मन्जू सर) मैहर की कलम से। संवाददाता सतना मैहर*

cg