उत्तर प्रदेश के हरदोई में गुटखा खाकर थूकने को लेकर दो भाईयों और उनके परिवार के बीच खूनी संघर्ष हुआ जिसमें एक भाई की मौत हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लोग घायल हैं। 11 लोगों को भर्ती किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गांव में रहने वाले दो सगे भाई अजय सिंह और अमर सिंह अगल बगल रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव है। शनिवार को अमर सिंह का परिवार छत पर था। इस दौरान किसी ने गुटखा खाकर थूक दिया जो अजय सिंह के घर पर चला गया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ कई की दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल आए। फिर दोनों तरफ से जमकर लड़ाई हुई। दोनों तरफ से हुई लठबाजी में बड़े भाई अजय सिंह और उसकी पत्नी रतन,- बच्चे लालू, जूली, रोली, सोली और भाई अरुण घायल हो गए। दूसरी तरफ छोटे भाई अमर सिंह की ओर से अमर सिंह उसकी पत्नी रूपवती, बेटा धीरज पप्पू और बेटी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
