बड़ी ख़बर

आखिर किसने बीमार गाय के लिए लगाईं 7 डाक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी?

फतेहपुर DM अपूर्वा दुबे का पशु प्रेम: सीएमओ ने डाक्टरों को दी चेतावनी 

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में डीएम अपूर्वा दुबे की गाय बीमार हो गई है। बताया जा रहा है कि बीमार गाय की देखभाल के लिए डीएम ने 7 सरकारी डॉक्टरों की ड्यूटी लगवाई है। डॉक्टरों का यह जत्था सुबह-शाम डीएम की गाय की देखभाल कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। रविवार को पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा है।हालांकि कई लोग डीएम अपूर्वा दुबे से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़े हुए हैं. उधर, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स अलग-अलग कमेंट लिख रहे है।

cg

बता दें कि एक पत्र फतेहपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार तिवारी ने जारी किया है। उन्होंने पत्र में दिए गए कार्यो के प्रति शिथिलता बरतने पर पशु डॉक्टरों को सीधे कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि पत्र सामने आने के बाद इस मामले में डीएम अपूर्वा दुबे की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस पत्र में डीएम अपूर्वा दुबे की गाय की देखभाल करने का आदेश है। इसके लिए मुख्य पशु अधिकारी डॉ. संदीप कुमार तिवारी ने 9 जून को पत्र जारी किया था।