बड़ी ख़बर

अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी के द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान।

अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी के द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान।
सतना-अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी के जिला अध्यक्ष धीरज दुबे व संगठन के सभी पदाधिकारियों के नेतृत्व में कल रैंगाव एवं सिमरिया पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इन गांवों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से पार्टी की विचारधारा से लोगो को अवगत कराया गया नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सतना जिले के अध्यक्ष धीरज दुबे जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारी पार्टी का उदय कुछ बिंदुओं को पूरा करने के लिए हुआ है हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी जी हैं। हमारी पार्टी का का मुख्य उद्देश देश में लंबित 5 करोड़ से ऊपर मुकदमों पर 50 करोड़ से ज्यादा की आबादी प्रभावित है इन न्यायालयीन प्रकरणों की समय सीमा तय करना कार्यपालिका के न्यायिक अधिकार को समाप्त किया जाना निर्णय के बजाय न्याय के सिद्धांत पर न्यायपालिका का संचालन करना विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका में कार्यरत लोक सेवक एवं शासकीय सेवक जिन्हें विधि का संरक्षण प्राप्त है उनको अपने कार्य की व्यक्तिगत जवाबदेही दंड का भी निर्धारण किया जाए यह हमारी पार्टी के प्रमुख लक्ष्य है कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज दुबे प्रदेश संगठन मंत्री संजय मिश्रा ,जिला महामंत्री जीतू यादव, जिला सचिव शरद पांडे, केतन तिवारी युवा संगठन प्रभारी ,भास्कर सिंह, जिला संगठन मंत्री रौनक दुबे, कैलाश जी ,राजू सेन ,नंदू शुक्ला सुनील रैकवार ,गुड्डू सिंह ,रामू अहिरवार आदि सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।

cg