बड़ी ख़बर

महिला ने पति पर लगाया आरोप कहा – पति ने बच्ची को मार डाला

MP की बेटी बोली:कहा- 6 साल की दिव्यांग मासूम की हत्या कर शव गायब किया; 3 साल पहले पति-पत्नी हो गए थे अलग

गाजियाबाद। मध्यप्रदेश के मुरैना की रहने वाली महिला ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। अपना दर्द बयां करते हुए उसने कहा कि पति ने ही 6 साल की दिव्यांग बेटी को मारकर उसका शव गायब कर दिया है। महिला की शादी उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में हुई थी। मामले में गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की गई है। इस पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

मुरैना की रहने वाली सुधा देवी की शादी 2009 में दिल्ली की फतेहपुर मार्केट निवासी राजकुमार से हुई थी। सुधा का कहना है कि पति का घर पर आना-जाना कम होता था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसी को लेकर 3 साल पहले दोनों अलग हो गए। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें देव (11 साल), पायल (9 साल) और रानी (6 साल) हैं। शुरुआत में राजकुमार तीनों बच्चों समेत दिल्ली में रहने लगा। सुधा गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के इलैचीपुर में आकर रहने लगी।

सुधा और राजकुमार की शादी साल-2009 में हुई थी।
                                 सुधा और राजकुमार की शादी साल-2009 में हुई थी।
cg

बच्ची न देख सकती थी और न ही सुन सकती थी

सुधा ने बताया कि करीब एक साल पहले राजकुमार ने देव और पायल उसको लौटा दिए, जबकि रानी को अपने पास रख लिया। रानी न देख सकती है और न ही सुन सकती है। यहां तक कि वह अपने पैरों पर ठीक से चल भी नहीं सकती। सुधा के अनुसार, वह 14 सितंबर 2020 को आखिरी बार बेटी से मिली थी। तब राजकुमार ने उसको हॉस्टल में पढ़ाने की बात कही थी। अब बेटी पति के घर पर नहीं है। न ही वह उसके बारे में कुछ बता रहा है। ज्यादा दबाव डालने पर उसने इतना कहा है कि मैंने रानी को मार दिया। मुझे आज के बाद फोन मत करना।

दोनों के बीच एक केस पहले से चल रहा है

सुधा ने मुंबई की युवा टाइगर फाउंडेशन को ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने जवाब दिया है। पुलिस ने लिखा है, ‘पति-पत्नी के बीच पिछले 3 साल से विवाद चल रहा है। इसके कारण दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। पति दिल्ली में बच्ची के साथ रह रहा है। बच्ची के संबंध में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।’ बता दें कि सुधा और राजकुमार के बीच एक केस फैमिली कोर्ट गाजियाबाद में भी चल रहा है।

गाजियाबाद पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मामले में जांच हो रही है।
गाजियाबाद पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मामले में जांच हो रही है।