कवर्धा | नाले के पास युवक के लाश मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है| शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है| कवर्धा जिले के ग्राम सेमरकोना के नाले के पास आज सुबह युवक की लाश मिली| मृतक का नाम बलराम पूरी है, जो ग्राम खैराटोला निवासी तखतपुर थाना का है| युवक का शव देखकर हत्या का अंदेशा लगाया जा रहा है| लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची|


शव की हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है| मृतक का हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया गया है ताकि वह भाग ना सकें| युवक की हत्या आपसी रजिश के चलते हुई है या कुछ और बात है इसका पता नही चल पाया है| पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है| पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपी द्वारा युवक की हत्या हुई है| लेकिन अभी किसी भी प्रकार का दावा करना उचित नही होगा| पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है|